राजस्थान

कृषि अध्ययन के लिए सरकार अधिक प्रोत्साहन देगी

Admin Delhi 1
8 July 2023 1:15 PM GMT
कृषि अध्ययन के लिए सरकार अधिक प्रोत्साहन देगी
x

झुंझुनू न्यूज़: एग्रीकल्चर में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार बेटियों को प्रोत्साहित कर रही है। इससे छात्राएं एग्रीकल्चर के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगी। प्रोत्साहन राशि मिलने से बेटियों की पढाई पहले से ज्यादा बेहतर हो सकेगी।

आर्थिक संकट उनकी पढाई में बाधा नहीं बनेगा। अच्छे स्कूल व कॉलेज में दाखिला ले सकेंगी। कृषि संकाय की कॉलेज की पढाई के लिए पहले जिले के बच्चों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता था।

कृषि उप निदेशक डॉ राजेन्द्र लांबा ने बताया कि कृषि संकाय में बालिकाओं को यह प्रोत्साहन राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है। प्रोत्साहन राशि बढ़ने से बेटियों को मदद मिलेगी। 31 सितम्बर अंतिम तारीख तय की गई है।

अब ऐसा नहीं होगा। जिले में दो सरकारी कॉलेज मंडावा व चिड़ावा में शुरू हो गए हैं। इसके अलावा पहले निजी व सरकारी स्कूलों में कृषि संकाय कम था। अब कृषि संकाय से जुड़े सरकारी व निजी स्कूलों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।

Next Story