राजस्थान

हर साल 4 साहित्यकारों को 11-11 लाख का पुरस्कार देगी सरकार

Harrison
1 Aug 2023 1:41 PM GMT
हर साल 4 साहित्यकारों को 11-11 लाख का पुरस्कार देगी सरकार
x
राजस्थान | प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों के बीच साहित्यकारों को हर साल 11-11 लाख रुपए के चार नकद पुरस्कार देने की तैयारी पूरी कर ली है। राजस्थान के इतिहास में साहित्यकारों को दी जाने वाली यह सबसे बड़ी राशि होगी, जो साल 2024 से राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार के नाम से दी जाएगी। इसकी नोडल एजेंसी राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर है। जिसने यह प्रस्ताव सीएमओ भेज दिया है।
अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण बताते हैं कि सीएम अशोक गहलोत ने मौखिक मंजूरी दे दी है। इस पुरस्कार से साहित्यकारों को मार्च-2024 में पहली बार नवाजा जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान साहित्यकारों को अलग-अलग श्रेणी में 11 लाख नकद पुरस्कार देने वाला पहला राज्य बन जाएगा। वर्तमान में हरियाणा साहित्य अकादमी आजीवन साहित्य साधना सम्मान में 7 लाख रुपए देती है। बता दें कि राजस्थान साहित्य अकादमी हाल ही 3 साल के बकाया पुरस्कारों की घोषणा कर देशभर के साहित्यकारों के बीच चर्चा में है, क्योंकि देश में पहली बार तीन साल के बकाया पुरस्कारों से साहित्यकारों को नवाजा जाएगा।
Next Story