राजस्थान

सरकार ने 11 किमी सिक्स लेन के लिए 33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

Admindelhi1
6 March 2024 8:55 AM GMT
सरकार ने 11 किमी सिक्स लेन के लिए 33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए
x
पिछली सरकार ने म्यूजियम सर्किल से बीछवाल तक सिक्स लेन बनाने का निर्णय किया था

बीकानेर: सत्ता परिवर्तन होते ही सरकार ने निर्माण कार्य को रोकने के आदेश क्या जारी किए, बीकानेर का विकास ही रुक गया। पिछली सरकार ने म्यूजियम सर्किल से बीछवाल तक सिक्स लेन बनाने का निर्णय किया था। उसका 33 करोड़ बजट भी मंजूर किया। 3 किमी काम भी हाे गया लेकिन सत्ता परिवर्तन हाेते ही बजट नहीं मिलने से काम ठप हाे गया। नतीजा कहीं खुदी सड़कें तो कहीं सड़कों के गड्ढे नागरिकों को रोज परेशान करते हैं।

पिछले साल के बजट में म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक 11 किमी सिक्स लेन बनाने की मंजूर की गई थी। 33 कराेड़ का बजट तय किया था। टेंडर और वर्क ऑर्डर के बाद बीछवाल की ओर से काम शुरू हुआ। 3 किमी सड़क सिक्स लेन बना दी। इस काम के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने 2 कराेड़ मंजूर किया थे। 3 किमी सड़क बनने के बाद 3 कराेड़ रुपए के बिल भेजे हुए कई महीने बीत गए। इस बीच सत्ता बदल गई। उसका भुगतान नहीं हुआ ताे आगे का काम रुक गया।

कई महीनाें से काम पूरी तरह ठप है। सिक्स लेन पर असली खर्च अब आने वाला है क्याेंकि हाई वे के बीच असली रुकावटें हैं वाे अब आने वाली हैं। उनकाे दूर करने के लिए बजट चाहिए। ये शहर के भीतर का हिस्सा है। मगर पुराना बिल पास न होने से ठेकेदार नया काम शुरू नहीं कर रहा है। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं भी पता है कि सरकार पैसा फिलहाल नहीं देगी इसलिए वे भी इसे वापस शुरू कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। नतीजा ये हुआ कि पब्लिक श्रीगंगानगर चौराहे से लेकर उरमूल गेट तक जर्जर और टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं।

Next Story