राजस्थान

वादा खिलाफी और तुष्टिकरण की नीति अपना रही सरकार: जोशी

Admin Delhi 1
17 April 2023 3:02 PM GMT
वादा खिलाफी और तुष्टिकरण की नीति अपना रही सरकार: जोशी
x

जोधपुर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं चितौडग़ढ़ से सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की सरकार के खिलाफ जनता में काफी आक्रोश है। वादाखिलाफ और तुष्टिकरण की नीति से जनता इस बार सरकार को सबक सिखाएगी। जमीन हकीकत में जनता से किए वायदे पूरे नहीं होने पर जनता में आक्रोश है। वे आज जोधपुर में एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वे आज भाजपा की तरफ से आयोज्य जन आक्र ोश महाघेराव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

यहां एयरपोर्ट से बाहर आते मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता में सरकार को लेकर आक्र ोश है। वह वादा खिलाफी के साथ किसानों को ठगा गया है। उनके खुद के मंत्री सरकार के खिलाफ हो रखे है। वे खुद कहते है कि जनता के बीच किस मुंह से जाएंगे।

एक सवार के जवाब में कहा कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी या नहीं इसका पता इस बात से लगता है कि उनके मंत्री ही एकजुट नहीं है। जनता से किए गए वायदों को लेकर सरकार खरी नहीं उतर रही है तो किस मुंह से जनता के पास में जाएं। उनके काम नहीं हो रहे है।

वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पर मुख्यमंत्री द्वारा बार बार बयानबाजी के सवाल पर जोशी ने कहा कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री है और चुनाव के समय हो रखी बातें को भूलना चाहिए, इसका निर्णय तो न्यायालय करेगा वो होगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि उनकी पार्टी में कोई अन्तर्कलह नहीं है। एक से ज्यादा मुख्यमंत्री पद के दावेदार है तो यह अच्छी बात है इसमें बुराई क्या है। इससे पहले जोशी के एयरपोर्ट पहुंचने के साथ ही भाजपा कार्यक र्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ सीपी जोशी जिंदाबाद रहें के नारे लगाए गए। कार्यकताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।

1100 कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत

जोशी का स्वागत बड़े ही भव्य स्तर किया गया। वे प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे है। इसके लिए भाजपा की तरफ से 1100 कार्यकर्ताओं ने केसरिया साफा पहनकर उनका स्वागत सत्कार किया।

Next Story