राजस्थान
Rajasthan दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत सुशासन उत्सव समारोह आयोजित
Tara Tandi
28 March 2025 5:53 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत शुक्रवार को विकास एवं सुशासन उत्सव का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से प्रसारण नई धानमंडी के दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन सभागार में किया गया। संवाद के दौरान लाभार्थी ने श्रीगंगानगर जिले को अनेक सौगातें देने पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय का आभार भी जताया।
इससे पूर्व जिला स्तरीय कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री सुमित गोदारा, सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़, जिला प्रमुख श्रीमती कविता रेगर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद, पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्रपालसिंह टीटी, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, श्री शरणपाल सिंह मान, श्री विजेन्द्र पूनिया, पूर्व विधायक श्रीमती संतोष बावरी, श्री आत्माराम तरड़ सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के संबोधन के पश्चात अतिथियों द्वारा पंच गौरव श्रीगंगानगर की जिला पुस्तिका का विमोचन कर उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लाभार्थी श्री विक्रम चितलांगिया से माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा संवाद भी किया गया। लाभार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री को बताया कि ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की बदौलत आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा भण्डारण क्षेत्र में की गई पहल की सराहना करते हुए कहा कि नहरों के सुदृढ़ीकरण के लिये सरकार ने बजट में प्रावधान करके किसानों को महत्वपूर्ण सौगात दी है। श्री चितलांगिया द्वारा जिले के विकास के लिये अनेक घोषणाएं करने और बजट में सीसी लाइनिंग के लिये 2150 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री महोदय का श्रीगंगानगर जिले की ओर से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सर्वांगीण विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। निरन्तर समस्याओं का समाधान कर आमजन को राहत दी जा रही है। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई पानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए जनहित में कार्य किये जा रहे हैं। किसानों को 6 घंटे बिजली देने के लिये माननीय मुख्यमंत्री प्रतिबद्ध हैं और जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने के लिये सरकार मिशन मोड में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पहले बजट में माननीय मुख्यमंत्री ने प्रत्येक विधानसभा में 5-5 करोड़ रूपये सड़कों के लिये दिये थे। दूसरे बजट में यह राशि बढ़ाकर 10 करोड़ रूपये की गई है। इसके साथ ही किसानों की सिंचाई पानी की समस्या के समाधान के लिये सीसी रिलाइनिंग के लिये करोड़ों रूपये देने की घोषणा की है। उक्त कार्यों से किसानों को संबल मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री किसानों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को समृद्ध करने के लिये संकल्पबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत की तर्ज पर माननीय मुख्यमंत्री विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिये प्रयासरत हैं। नशा मुक्ति के लिये जिला प्रशासन-पुलिस की ओर से जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग अपना दायित्व समझकर इस दिशा में प्रयास करेंगे, तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जिले में खेल मैदान और पार्क विकसित किये जायें।
सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने राजस्थान दिवस के तहत आयोजित सुशासन उत्सव आयोजन के लिये माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा सिंचाई पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क क्षेत्र में श्रीगंगानगर जिले के विकास के लिये ऐतिहासिक बजट दिया गया है। 75 साल के इतिहास में जिले के विकास के लिये इतनी राशि कभी नहीं मिली। जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण संवेदनशीलता के साथ राज्य सरकार की संकल्पना को साकार करने के लिये नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्रपालसिंह टीटी और श्री शरणपाल सिंह मान ने भी अपने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जिले के विकास के लिये अनेक घोषणाएं की गई हैं। किसानों की समृद्धि और नहरों के सुदृढ़ीकरण हेतु बजट में करोड़ों रूपयों का प्रावधान किया गया है। 15 हजार डिग्गी निर्माण घोषणा के साथ-साथ पौण्ड फार्म सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से किसानों को राहत दी जा रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये माननीय मुख्यमंत्री महोदय संकल्पबद्ध हैं।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, एसडीएम श्री रणजीत कुमार, श्री अशोक असीजा, श्री ऋषभ जैन, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्रीमती कविता सिहाग, श्री धीरज चावला, डॉ. अजय सिंगला, श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, श्री विजय कुमार, श्री सुशील कुमार शर्मा, श्री दुष्यंत जैन, श्री जयप्रकाश शर्मा, श्री प्रदीप धेरड़, श्री सतपाल कासनिया, डॉ. बृजमोहन सहारण, श्री रतनलाल गणेशगढ़िया, श्री सतपाल कासनिया, श्रीमती चेष्टा सरदाना सहित अन्य मौजूद रहे। सुशासन उत्सव के तहत उपस्थितजनों द्वारा शपथ भी ली गई। मंच संचालन श्रीमती प्रीति गर्ग ने किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।
TagsRajasthan दिवस साप्ताहिक महोत्सवसुशासन उत्सवसमारोह आयोजितRajasthan Day Weekly FestivalGood Governance FestivalCeremony organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





