राजस्थान

Rajasthan स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित हुआ सुशासन एवं विकास उत्सव

Tara Tandi
28 March 2025 6:40 PM IST
Rajasthan स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित हुआ सुशासन एवं विकास उत्सव
x
Churu चूरू । जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा है कि सुशासन, विकास और समर्पण ही प्रदेश की भजनलाल सरकार की विचारधारा है। जिला प्रमुख वंदना आर्य शुक्रवार को राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहे सप्ताहिक समारोह अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में आयोजित सुशासन एवं विकास उत्सव में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य अतिथि में भीलवाड़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी के जरिए जुड़ा रहा। इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। एडीएम अर्पिता सोनी व सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ आरजी सेपट ने अतिथियों का स्वागत किया।
आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुविधाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सरकार समग्र प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति तीव्र हुई है। आज सुविधाओं की बेहतरी के लिए निरंतर मॉनीटरिंग व प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी सुशासन की अवधारणा को साकार करने के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़े और सरकार के साथ कदम मिलाकर साथ चलें। हम परिवेश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जागरूक करते हुए लाभान्वित करें।
जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सभी वंचित व पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचे। इसके लिए हम सभी स्थानीय स्तर पर सजग प्रयास करें। सरकार का सुशासन व विकास का संकल्प हम सभी मिलकर पूरा करें।
पंच गौरव पुस्तिका का किया विमोचन
सुशासन एवं विकास उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख मेहन्द्र न्यौल, एडीएम अर्पिता सोनी, डीएफओ वीरेन्द्र कृष्णिया, सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ आरजी सेपट, सीपीओ भागचंद खारिया, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, आत्मा परियोजना निदेशक राजकुमार कुल्हरि, उद्योग महाप्रबंधक उजाला सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन किया।
उपनिदेशक सेपट ने बताया कि पंच गौरव कार्यक्रम के तहत चूरू जिले की विरासत एवं पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए पंच गौरव के रूप में एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति के रूप में खेजड़ी, एक जिला-एक पर्यटन स्थल के रूप में सालासर बालाजी मन्दिर, एक जिला-एक उपज के रूप में ग्वारपाठा, एक जिला एक खेल के रूप में एथलेटिक्स, एक जिला-एक उत्पाद में वुडन उत्पाद चिन्हित किये गए है।
उन्होंने बताया कि पंच गौरव हेतु तैयार पुस्तिका में जिले के पंच गौरव की वर्तमान स्थिति तथा उनके विकास हेतु प्रस्तावित कार्य योजना का विवरण प्रस्तुत किया गया है।
समृद्ध और विकसित प्रदेश की राह पर राजस्थान ः भजनलाल शर्मा
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान समृद्ध और विकसित प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी कल्याणकारी नीतियों में अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए संकल्पबद्ध है। हम अपने घोषणा पत्र में शामिल नीतियों व योजनाओं को शत - प्रतिशत धरातल पर उतारने का काम करेंगे।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों को हैल्थ कवरेज (आरजेएचएस) योजना का विमोचन किया तथा यूडीएच, एलएसजी व राजस्व विभाग द्वारा डेलीगेशन के ऑर्डर, पं.दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना, उप पंजीयक कार्यालय का समय सप्ताह में दो दिन सवेरे 8 बजे से सांय 8 बजे तक करने, फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया के सरलीकरण के आदेश, अन्नपूर्णा भंडार के दिशा-निर्देश, जल जीवन मिशन (शहरी) के दिशा-निर्देश, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली 150 यूनिट मुफ्त बिजली के दिशा-निर्देश, राजस्थान सर्कुलर इकॉनॉमी इंसेटिव स्कीम के दिशा-निर्देश, मा योजना के तहत न्यू पैकेज व नेत्र वाउचर स्कीम के निर्देश, हरित अरावली विकास परियोजना के निर्देश, नए जिलों में डीएमएफटी गठन के आदेश, विधायक जन सुनवाई केन्द्र के संबंध में दिशा-निर्देश, भवन निर्माण उपनियम, चिकित्सा एप्प लॉन्चिंग, ई-वर्क पोर्टल व ई-वर्क मोबाइल एप्प लॉन्चिंग, राजस्थान सम्पर्क 2.0 परियोजना का शुभारंभ किया।
---
Next Story