राजस्थान

महिला के हाथ-पैर बांधकर सोने व चांदी के जेवरात लूट ले गए

Admin4
8 Sep 2023 11:04 AM GMT
महिला के हाथ-पैर बांधकर सोने व चांदी के जेवरात लूट ले गए
x
सीकर। रानोली थाना इलाके में महिला को हाथ-पैर बांधकर लूट का मामला सामन आया है। पुलिस के मुताबिक टिल्यावाली ढाणी निवासी किरण देवी (22) रात को घर से बाहर आई। इस दौरान अचानक से उसके पास तीन नकाबपोश बदमाश आए और महिला को पड़कर उसका मुंह बंद कर लिया और हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाश महिला के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र, कानों में पहने सोने के टॉप्स व पैरों में पहनी चांदी के पायजेब लूटकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो उसके परिजन घर से बाहर आए और महिला के हाथ पैर खोले। जिसके बाद महिला ने बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल यादराम कर रहे हैं।
Next Story