राजस्थान

Goilkera : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

Tara Tandi
6 Aug 2024 7:36 PM IST
Goilkera : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
x
Goilkera गोइलकेरा: आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोइलकेरा प्रखंड की पुराना गोइलकेरा के रेलवे मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जहां आयोजनकर्ता आदिवासी हो महासभा के सदस्यों के साथ-साथ मुंंंडा, संथाल, उरांव, गोंड समाज के लोग इकट्ठा होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति पूरी तरह जुटा हुआ है. कार्यक्रम को लेकर पुराना गोइलकेरा रेलवे मैदान में भव्य पंडाल का भी निर्माण कराया जा रहा है. इसे लेकर मंगलवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया. इस दौरान आदिवासी महासभा के प्रखंड अध्यक्ष पातोर जोंको ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों का जुटान होगा. जिसे लेकर तैयारी की जा रही है. इस मौके पर तरकटकोचा पंचायत के मुखिया गणेश बोदरा, सारूगडा पंचायत के मुखिया सिकंदर जोंकों, महेंद्र गंजू, सनी टूटी व अन्य मौजूद थे
Next Story