राजस्थान

घर में घुसी बकरी तो 2 पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जानलेवा हमले में 4 लोग घायल

Admin4
3 Jan 2023 1:09 PM GMT
घर में घुसी बकरी तो 2 पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जानलेवा हमले में 4 लोग घायल
x
अलवर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में बिजोपुर गांव में एक घर के अंदर बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के करीब चार लोगो पर लाठी, फर्सी व टाचिये से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल, सभी आरोपियों का राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है। घायल ने बताया कि गांव बीजोपुर गांव में विशेष समुदाय के लोग सद्दाम हुसैन, अब्बास व इमरान खुर्शीद के परिवार की बकरी किशन सहाय जाटव के घर में घुस गई थी।
बकरी घर में रखी उसकी प्याज को खाने लगी। उसने बकरी को भगाने का जैसे ही प्रयास किया तो सद्दाम हुसैन, अब्बास, इमरान खुर्शीद सहित आधा दर्जन लोग किशन सहाय के घर पर आए और टाचिये व लाठी-डंडे से किशन सहाय के परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में किशन सहाय के परिवार के 4 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक झगड़े में रेवती देवी, तारा देवी, किशन सहाय और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है।
पीड़ित ने बताया कि विशेष समुदाय का घर गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर है और उसकी बकरी अचानक गांव के किशन सहाय जाटव के घर में घुस गई और उसकी घर के बारे में रखी प्याज को खा गई। जिससे जैसे ही उसने बकरी को भगाने का प्रयास किया तो विशेष समुदाय के लोगों ने किशन सहाय के परिवार पर हमला बोल दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Admin4

Admin4

    Next Story