राजस्थान
लड़कियों को साइकिल के लिए अभी कुछ महीने और इंतजार करना पड़ेगा
Shantanu Roy
6 March 2024 5:19 PM IST

x
सिरोही। सिरोही आठवीं कक्षा पास कर नवमीं में आने वाली बालिकाओं को साइकिलें दी जाती है। जिसका इंतजार सत्र 2022-23 की 5 हजार 526 व 2023-24 में 6 हजार 868 बालिकाएं कर रही है, लेकिन अब लोकसभा चुनाव नजदीक आने से उनका यह इंतजार जिले में साइकिल पहुंचने के बावजूद अभी दो से तीन माह या इससे भी अधिक बढ़ सकता है। बालिकाओं को साइकिल वितरित करने के लिए जिले में कुछ दिन पहले साइकिलों के पुर्जों की आपूर्ति हुई है। नोडल केन्द्रों पर साइकिलों को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी, लेकिन यह प्रक्रिया करीब एक से डेढ़ माह चलने वाली है। इस बीच परीक्षा शुरू हो जाने से साइकिलों का वितरण किया जाना मुश्किल है। दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने वाली है। आचार संहिता लगने पर साइकिलों का वितरण चुनाव के बाद ही हो सकेगा। सत्र 2022-23 में 9वीं में अध्ययन करने वाली बालिकाओं को साइकिलें नहीं मिली थी। ऐसे में अब एक साथ दोनों सत्रों की साइकिलें वितरित की जाएगी। सत्र 2022-23 में जिलेभर की राजकीय स्कूलों में 5 हजार 526 बालिकाएं अध्ययनरत थी। वहीं अब बढकऱ 2023-24 में 6 हजार 868 हो गई है। ऐसे में 2023-24 में 1342 बालिकाएं बढ़ी है।
फैक्ट फाइन
ब्लॉक 2022-23 2023-24
आबूरोड 826 1152
रेवदर 1285 1480
शिवगंज 931 1112
पिण्डवाड़ा 1383 1746
सिरोही 1101 1378
टोटल 5526 6868
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Latest Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





