
x
कोटा। कोटा 20 साल की युवती ने प्रेमी की सगाई होने के बाद तनाव में आकर सुसाइड की कोशिश की। उसने घर में ही फांसी का फंदा लगा लिया। परिजन उसे इलाज लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से उसे कोटा रेफर किया। युवती का इलाज एमबीएस हॉस्पिटल में जारी है। मामला मध्यप्रदेश के श्योपुर थाना क्षेत्र का है। युवती गांव के किसी युवक से प्यार करती थी। दोनों के बीच 6 साल से सम्बंध थे। करीब डेढ़ महीने पहले प्रेमी की किसी दूसरी लड़की के साथ सगाई हो गई। तब से ही युवती डिप्रेशन में थी। उसने परिजनों से बातचीत करना बंद कर दिया। कुछ दिन पहले प्रेमी से फोन पर बात की थी। इस बात का युवक की मंगेतर को पता चल गया। मंगेतर ने युवती से फोन पर बात की। ओर अपने मंगेतर से दूर रहने को कहा। जिसके बाद युवती ने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड की कोशिश की। समय रहते उसे फंदे से नीचे उतारा।
युवती के पिता ने बताया कि उनके एक लड़का व लड़की है। पांच भाइयों के परिवार में इकलोती बेटी है। वो 1 महीने से गुमसुम रह रही थी। घटना के वक्त परिवार के सदस्य खेत पर गए हुए थे। पीछे से बेटी ने जान देने की कोशिश की। घर में मौजूद सदस्यों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा। और हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बेटी ने किन कारणों से सुसाइड की कोशिश की इस बारें जानकारी होने से परिजनों ने इनकार किया है। जबकि युवती प्रेम प्रसंग में डिप्रेशन में होने की बात बता रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story