राजस्थान

गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने निकाली रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

Shantanu Roy
15 July 2023 12:22 PM GMT
गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने निकाली रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत
x
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ सोंडी गांव के राउमा विद्यालय में मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए रैली का भी आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ. शिवराज भारतीय ने बताया कि विद्यार्थियों व स्टाफ की कड़ी मेहनत से विद्यालय का परिणाम बहुत अच्छा रहा। विज्ञान एवं कृषि विज्ञान संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत, कला संकाय का 95.89 प्रतिशत एवं दसवीं का 92.68 प्रतिशत रहा। शिक्षा रैली को सरपंच प्रतिनिधि विनोद लालर, पंचायत समिति सदस्य धन्नाराम बारोड़ व विकास समिति उपाध्यक्ष छोटूराम सहारण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का संचालन उपप्रधान किसनाराम कल्याणी, शारीरिक शिक्षक समुद्र सिंह, मनीष घोटिया, जुगल किशोर, गजेंद्र यादव ने किया। पीलीबंगा| बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राबाउमा विद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को रैली निकाली।
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों में सवार होकर यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से नारेबाजी करते हुए निकली, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया. इससे पहले स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसीबीईओ पूर्णा रामदेव ने बालिका शिक्षा का महत्व बताया, वहीं प्रधानाचार्य सीमा झाम्ब ने विद्यार्थियों को भविष्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर व्याख्याता शिमलेश वर्मा, ओमप्रकाश कालवा, सतीश सहारण, किरणदीप कौर आदि मौजूद थे। पुलिस मुख्यालय ने गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से अति उत्कृष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित पुलिसकर्मियों की सूची जारी की है। इसमें हनुमानगढ़ जिले के दो पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। एसपी ऑफिस की साइबर सेल में सेवारत हैड कांस्टेबल रिछपाल सिंह और डीएसटी में कार्यरत कांस्टेबल अनिल कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
Next Story