राजस्थान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गंगापुर सिटी इकाई की ओर से छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा के गुर

Admindelhi1
12 March 2024 7:46 AM GMT
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गंगापुर सिटी इकाई की ओर से छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा के गुर
x

सवाई माधोपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गंगापुर सिटी इकाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में सोमवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एबीवीपी की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण में महिलाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। एबीवीपी जिला संयोजक मनोज सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर, अग्रवाल समाज अध्यक्ष गिर्राज गुप्ता, मुख्य वक्ता एबीवीपी के विभाग संयोजक सीताराम गुर्जर और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजेंद्र सिंह गुर्जर ने एबीवीपी के आत्मरक्षा प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में महिलाओं को शारीरिक शिक्षक अनीता शर्मा ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया।

एबीवीपी के विभाग संयोजक सीताराम गुर्जर ने बताया कि छात्राओं को बेड टच, गुड टच के बारे में बताया गया, साथ ही शारीरिक शिक्षिका ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

प्रधान मंजू गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार से शहर में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना बढ़ रही है, यह निंदनीय है और महिला-बालिकाओं को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए झांसी की रानी बनना होगा, तभी वे समाज में सुरक्षित रह पाएंगी। इस इस मौके पर एबीवीपी के विभाग संयोजक सीताराम गुर्जर, जिला संयोजक मनोज सैनी, पूर्व नगर मंत्री भूपेंद्र सिंह गुर्जर आदि सहित काफी संख्या में बालिकाएं मौजूद थी।

Next Story