राजस्थान

होटल में छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
6 July 2023 1:13 PM GMT
होटल में छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म
x

अजमेर न्यूज़: अजमेर में 22 साल की युवती से रेप की वारदात सामने आई है। आरोपी पड़ोसी ने पुष्कर के होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए थे।

जिसके बाद पीड़िता को अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत क्लॉक टावर थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में एक व्यक्ति रहता है जिससे समाज का ही होने के कारण पारिवारिक संबंध हो गए।

उसके बाद से वह घर आता-जाता था। दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए और बातचीत शुरू हो गई। साल 2021 में आरोपी पड़ोसी ने पीड़िता को अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी और बातचीत करने का दबाव बनाने लगा।

फरवरी 2022 में आरोपी उसे जबरन पुष्कर के होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में मिला कर नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह अचेत हो गई और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

अजमेर न्यूज़ में 22 साल की युवती से रेप की वारदात सामने आई है। आरोपी पड़ोसी ने पुष्कर के होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए थे।

Next Story