राजस्थान

ट्रांसपोर्ट नगर में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admin4
28 July 2023 7:17 AM GMT
ट्रांसपोर्ट नगर में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
अलवर। एनईबी थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर प्रीत विहार कॉलोनी की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा रुचि सैनी ने गुरुवार दोपहर 12 बजे घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस व परिजनों को छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के दौरान छात्रा घर पर अकेली थी। वहीं परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार का निधन होने पर गए हुए थे। थाना पुलिस ने बताया कि सोमदत्त सैनी निवासी प्रीत विहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी रुचि सैनी ने अज्ञात कारणों से घर पर गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। गौरतलब है कि मृतक छात्रा रूचि प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और उसके एक छोटा भाई है।
Next Story