
x
कोटा। घर से घूमने निकली नाबालिग का बदमाशों को चंगुल में फंस गई। उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण किया। फिर 2 लाख रूपए लेकर 27 साल के लड़के से उसकी शादी करवा दी।करीब 4 महीने बाद कीटनाशक के सेवन से उसके पति की मौत हो गई। तो एक महीने बाद ससुराल वालों ने 2 लाख रूपए लेकर दूसरी जगह शादी करवा दी। 15 दिन बाद नाबालिग ससुराल से भागकर कोटा पहुंची। और जीआरपी को आप बीती बताई। बचपन बचाओ आंदोलन की टीम की मदद से उसे बाल कल्याण समिति (CWC) कर सामने पेश किया गया। समिति ने नाबालिग को अस्थाई आश्रय (शेल्टर) दिलाया है।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कनीज फातमा ने बताया 17 साल की नाबालिग एमपी के जबलपुर की रहने वाली है। पिता मजदूरी करते है। परिवार में एक छोटा भाई है। नाबालिग 10 वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। काउसलिंग में बालिका में बताया कि नवंबर में लगी छुट्टियों में घूमने के लिए वो जबलपुर से कटनी आई थी। कटनी में उसे कुछ लोगों ने खाना खिलाया। ओर कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिससे वो बेहोश हो गई। आंख खुली तो खुद को उज्जैन के एक होटल में पाया। वहां 2 व्यक्ति व 1 महिला मौजूद थी। उन्होंने डरा धमकाकर शादी के लिए राजी किया।
फिर आगर ले जाकर 27 साल के लड़के से शादी करवा दी। इस दौरान उसके पति ने शारीरिक सम्बंध बनाए। और 2 लाख रूपए देकर शादी करने की बात बताई। 4 महीने बाद खेत में कीटनाशक सेवन करने से पति की मौत हो गई। 1 महीने गमी में रखने के बाद (अप्रैल में) ससुराल वालों ने उसे लेकर सातलखेड़ी इलाके में पहुंचे। यहां माला पहनाकर उसकी दूसरी शादी करवा दी। यहां भी उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए।15 दिन बाद उसे पता लगा कि 3 लाख रूपए लेकर उसकी शादी करवाई गई है। वो तनाव में आ गई। उसके मन मे सुसाइड के विचार आए। उसने घर से भागने की कोशिश की।
30 अप्रैल की शाम 7 बजे घर से बिना बताए निकल गई। और अगले दिन ट्रेन में बैठकर कोटा पहुंच गई। स्टेशन पर लोगों ने मदद की। जीआरपी को सूचना दी। नाबालिग ने जीआरपी को सारी कहानी बताई। जिसके बाद जीआरपी ने बेटी बचाओ आंदोलन की टीम को मौके पर बुलाया टीम ने उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। फातमा ने बताया बेटी के नहीं मिलने पर परिजनों ने जबलपुर में मिसिंग की शिकायत दे रखी थी। बालिका के बारें में परिजनों को सूचना दी है। बालिका का मेडिकल होना है। अभी उसकी काउसलिंग की जा रही है। संरक्षण की आवश्यकता होने पर फिलहाल उसे बालिका गृह अस्थाई आश्रय दिलाया है। इस मामले में एमपी पुलिस में शिकायत दर्ज है। वहां की पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story