राजस्थान

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Deepa Sahu
14 April 2022 1:08 PM IST
नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज
x
राजधानी के मुहाना थाना इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला (Jaipur Rape Case) सामने आया है.

जयपुर. राजधानी के मुहाना थाना इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला (Jaipur Rape Case) सामने आया है. आरोपी ने 26 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था. इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि सितंबर 2021 में पीड़िता की मुलाकात कमलेश नामक युवक से हुई थी. आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिलाया जिससे वो बेहोश हो गई.

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और (Man raped and blackmailed women in jaipur) अश्लील फोटो खींच ली. होश आने पर जब पीड़िता ने आरोपी का विरोध किया तो उसने वारदात के बारे में किसी को भी कुछ बताने से मना किया. इसके साथ ही अश्लील फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने लगेगा. धमकी से डरकर पीड़िता ने वारदात के बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताया. इससे आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए.
छः महीने तक किया शोषण
इसके बाद आरोपी ने लगातार छह महीने तक पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसका देह शोषण किया. आरोपी की दरिंदगी से परेशान होकर जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने उसकी फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी. पीड़िता ने परिजन को आपबीती सुनाई और बुधवार को मुहाना थाने पहुंच कमलेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच करना शुरू किया है. वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है.


Next Story