दिनदहाड़े युवती की हत्या, लव ट्रायंगल का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में 22 अक्टूबर को जोया असिफ मलिक की दिनदहाड़े हत्या के मामले का पर्दाफाश हो गया है. जोया दिल्ली से जयपुर घूमने के लिए आई थी. इस दौरान सांगानेर इलाके में टोंक रोड पर चाय की दुकान पर चाय पीकर निकलते एक शख्स ने चाकू से वारकर कर उसकी हत्या कर दी थी. इस मामले की जांच में पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरे का विश्लेषण कर ना सिर्फ आरोपी की पहचान की, बल्कि 1500 किलोमीटर आरोपी का पीछा कर महाराष्ट्र के नासिक से आरोपी महेश भास्कर ठाकरे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि करीब 6 साल पहले जोया असिफ मलिक से आरोपी महेश की महाराष्ट्र के पुणे में दोस्ती हुई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





