राजस्थान

मेट्रो स्टेशन के सामने लड़की ने लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल

Bharti sahu
12 Feb 2022 4:05 PM GMT
मेट्रो स्टेशन के सामने लड़की ने लगाई छलांग,   गंभीर रूप से घायल
x
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मध्य प्रदेश की रहने वाली एक लड़की ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मध्य प्रदेश की रहने वाली एक लड़की ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। मेट्रो के पायलट ने लड़की को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन पायलट के पहुंचने से पहले की युवती रेलिंग पर चढ़ गई और छलांग लगा दी। करीब 80 फीट ऊंचाई से गिरी लड़की को राजधानी के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार भारती कुशवाह नामक की यह लड़की मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया की रहने वाली है। वह जयपुर में पिछले एक साल से कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। सूचना मिलने पर आज परिजन दमोह से जयपुर पहुंच गए है। सोडाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात भारती कुशवाह नाम की लड़की ने जयपुर के सोड़ाला स्थित राम नगर मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएमएस मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर करने की सूचना है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मेट्रो के पायलट ने लड़की को बचाने के लिए पूरे प्रयास किए। लेकिन लड़की फुर्ती दिखाई और पायलट बचाता उससे पहले ही छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस लव एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस की पड़तात के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

सोडाला थाने के पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार रात को राम नगर स्टेशन पर आखिरी मेट्रो स्टेशन के सामने लड़की ने छलांग लगा दी। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की के गर्दन से लेकर हाथ-पैर क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर रूप से घायल होने पर लड़की को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को सिर्फ इतना ही बताया कि वह मध्यप्रदेश की रहने वाली है। पुलिस लड़की का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।


Next Story