
x
भरतपुर। भरतपुर डीग जिले के कामां थाना इलाके में एक विधवा महिला को किडनैप कर 6 दरिंदों ने होटल और किराए के रूम में 14 दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के दो बच्चों को अपने पास रखा और उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे। आरोपी महिला को किराए का कमरा और नई नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे। महिला ने सोमवार 18 सितंबर को कामां थाने में मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट के अनुसार महिला पहाड़ी थाना इलाके की रहने वाली है। पति का 10 साल पहने निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ पिता के घर गोपालगढ़ थाना इलाके में आकर रहने लगी। वहां गृह क्लेश से तंग होकर उसने पिता का घर छोड़ दिया और कामां थाना इलाके में दोनों बच्चों के साथ रहने लगी। महिला छोटा-मोटा काम और मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। वह काम और किराए का कमरा ढूंढने के लिए कामां से सीकरी गई थी। वहां उसकी मुलाकात झोतली गांव निवासी आशू से हुई। आशू ने महिला को सीकरी में 1-2 किराए के कमरे दिखाए। महिला को रूम पसंद नहीं आए तो वह कामां लौट आई।
एक दिन फिर महिला के पास आशू का फोन आया। उसने महिला से कहा कि उसका एक रिश्तेदार नई नौकरी और कमरा दिला देगा। फोन आने के बाद महिला सीकरी चली गई। आशू ने महिला को शादीवास गांव निवासी इलियास से मिलवाया। इलियास ने कहा कि उसने नौकरी और रहने की व्यवस्था कर दी है। करीब 20 दिन पहले कामां में महिला के रूम पर 5-6 लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि इलियास ने भेजा है। सभी लोगों ने महिला का रूम खाली किया और सामान टेम्पो में लोड कर दिया। महिला अपने बच्चों को लेकर उन लोगों के साथ चल दी। तीन लोग टेम्पो में बैठे थे और तीन लोग बाइक से आ रहे थे। रास्ते में उन लोगों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद वे लोग महिला को कामां में कोसी रोड स्थित एक होटल में ले गए। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि जब होश आया तो बच्चे उसके पास नहीं थे। वह होटल के कमरे में थी।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story