राजस्थान

उदयपुर में बीजेपी की बैठक में महासचिव चन्द्रशेखर को तैयारियों के बारे में बताया गया

Admin Delhi 1
22 Jun 2023 7:00 PM IST
उदयपुर में बीजेपी की बैठक में महासचिव चन्द्रशेखर को तैयारियों के बारे में बताया गया
x

उदयपुर न्यूज़: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 27 जून को उदयपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है। शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा राजस्थान के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने पूरी तैयारियों की जानकारी उदयपुर के भाजपा कार्यालय में बुधवार को ली।

शाह के उदयपुर की आठों विधानसभा के महासम्मेलन को लेकर अब तक उदयपुर में हुई तैयारियां बैठक की पूरी जानकारी संगठन महामंत्री के समक्ष रखी गई। भाजपा उदयपुर शहर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम के निमित्त बनाई गई विभिन्न कमेटियों की जानकारी भी रखी। चन्द्रशेखर ने अपनी बात कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, देहात जिला प्रभारी इंदरमल सेठिया, सह प्रभारी महेश शर्मा, सांसद अर्जुन लाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, झाडोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, देहात जिलाधक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, लोकसभा के कार्यक्रम संयोजक प्रमोद सामर, महापौर गोविंद सिंह टाक, उप महापौर पारस सिंघवी, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश भट्ट, भंवर सिंह पंवार, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

Next Story