राजस्थान

बीकानेर में देशनोक पालिका में साधारण सभा की बैठक हुई

Shreya
20 July 2023 8:44 AM GMT
बीकानेर में देशनोक पालिका में साधारण सभा की बैठक हुई
x

बीकानेर: देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मून्धड़ा की अध्यक्षता में 16वीं साधारण सभा की बैठक हुई। नगर पालिका के सभागार में बुधवार को किया गया। जिसमें एजेंडा के सभी 10 बिन्दु पर विचार विमर्श किया गया। कस्बे में जलभराव समस्या के समाधान, प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के संबंध में, राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं संबंध में, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों की निर्माण प्रगति के संबंध में, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित, राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल, निर्माण शाखा से संबंधित, निर्वाचन विभाग से संबंधित, मृत पशुओं की व्यवस्था के संबंध में, नगर विकास के संबंध में उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिसमें सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित किए।

अध्यक्ष ने विधायक एवं ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी द्वारा नगर विकास में प्रदान किए गए सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष ने सभासदों का अभिवंदन करते दिए सभी को नगर पालिका द्वारा कस्बे में निरन्तर रूप से करवाए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग के लिए सबका धन्यवाद दिया। बैठक में उपाध्यक्ष तनुजा कंवर, नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण, पार्षद शांतिलाल, सीता दान, आवड़ दान, चंपालाल रेगर, रमेश शर्मा, हंसा राम, गोपाल राम, सहस्त्र किरण, पवन कुमार, मनोज सिंह, जगदीश प्रसाद, गजानंद स्वामी, ललिता देवी, चंडीदान, मीना बानो, नथमल सुराणा, सीमा देवी उपस्थित हुए। बोर्ड प्रभारी मूलचंद जोशी ने आवश्यक सभी जानकारियों को सभा पटल पर रखा। अन्त में अध्यक्ष के द्वारा सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।

Next Story