राजस्थान

तीन बार मुख्यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे गहलोत, चुनाव के समय याद आया मानगढ़ - सीपी जोशी

mukeshwari
12 Jun 2023 1:33 PM GMT
तीन बार मुख्यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे गहलोत, चुनाव के समय याद आया मानगढ़ - सीपी जोशी
x

जयपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बांसवाड़ा में हम बनाएंगे मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषणा पर बोला कि मुख्यमंत्री जी केंद्र में आपकी सरकार आजादी के बाद से कई वर्षों तक रही। आप खुद 1980 से सांसद, केंद्र सरकार में मंत्री और प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। आज तक आपको मानगढ़ और वहां के जनजातीय लोगों के बलिदान की कभी इतनी फिक्र नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानगढ़ और आदिवासियों का मान बढ़ाने के बाद यहाँ आकर घोषणाएं कर रहे हैं। जनजाति का सम्मान केंद्र की मोदी सरकार ने बढ़ाया है। आज देश की राष्ट्रपति एक जन जातीय महिला है। केंद्र सरकार जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है। इस क्षेत्र में जितनी भी विकास की योजनाएं चल रही है वे अधिकतर केंद्र सरकार की हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार जनजातीय मंत्रालय बनाकर जनजाति क्षेत्र के विकास को गति दी। बेहतर शिक्षा के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल दिए। भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार जनजातीय क्षेत्र के लोगों को विशेष आरक्षण देकर सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख बनाकर अधिकार दिए। मुख्यमंत्री गहलोत जी आप सिर्फ घोषणावीर हैं, जिनका कार्य बड़ी-बड़ी घोषणाएं करना है। आप ने जनजाति के लोगों के लिए क्या किया, इसका जवाब दें। बांसवाड़ा से रतलाम की रेल लाइन का शिलान्यास आपने किया था, फिर 4.5 साल बीत गए, आपने इस पर कोई कार्य क्यों नहीं किया? मुख्यमंत्री जी आप बताएं कि आपने जनजाति क्षेत्र के लिए पिछले साढे 4 वर्षों में कितने विकास कार्य किए हैं, कितनी योजनाएं चल रही हैं।

अजमेर में खादिम संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती के महिलाओं पर दिये बयान पर पलटवार करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान की भूमि महिलाओं के सम्मान और रानी पद्मावती के सतित्व की है। चिश्ती का बयान अत्यधिक निंदनीय है। प्रशासन एवं खादिम संस्था को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story