राजस्थान

गहलोत ने राहुल गांधी से 50 घंटे से अधिक पूछताछ पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

Admin2
22 Jun 2022 8:53 PM IST
गहलोत ने राहुल गांधी से 50 घंटे से अधिक पूछताछ पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
x

जनता से रिश्ता : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 5 दिन तक 50 घंटे से अधिक पूछताछ पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो हालात देश में है वो चिंताजनक है। एक राहुल गांधी को 5 दिन तक 50 घंटे पूछताछ की गई। ऐसा कभी हुआ नहीं। राहुल गांधी ने जिस रूप में ईडी को फेस किया है, वो भी बेमिसाल है। 50 घंटे लगातार पूछताछ। लंच पर जाने की भी अनुमति नहीं। साढ़े 12 बजे-पौने 1 बजे रात तक रोके रखना तमाम रिकाॅर्ड पहली बार बन रहे हैं। जिस प्रकार पुलिस का रवैया था, वो भी बेमिसाल था।

Next Story