राजस्थान

गहलोत सरकार विधायकों-मंत्रियों के इस्तीफे के कारण खो चुकी है नैतिक बल : अरुण सिंह

Admin4
11 Oct 2022 11:03 AM GMT
गहलोत सरकार विधायकों-मंत्रियों के इस्तीफे के कारण खो चुकी है नैतिक बल : अरुण सिंह
x

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आए हैं। वे यहां भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की आगामी पार्टी की रणनीति को लेकर बैठक ले रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के विधायक और मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं और सरकार के पास नैतिक बल नहीं है। सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और ना ही राजस्थान में पिछले 4 साल में सरकार का कहीं कोई अस्तित्व दिखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ अब चुनावी बिगुल बजाने जा रही है। सरकार के 4 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम का आगाज कर रही है।

भाजपा विधानसभा में सरकार के खिलाफ आगामी 10 दिन तक विरोध प्रदर्शन करेगी और उसके बाद जिला स्तर पर जन आक्रोश रैली निकाली जाएंगी। इसके बाद दिसंबर माह में सरकार के 4 साल पूरे होने पर बड़ी जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यात्रा को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि वसुंधरा राजे की यात्रा पर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। क्योंकि पार्टी का कोई भी नेता अगर जनता के बीच आता है तो उसका फायदा पार्टी को ही मिलता है। उन्होंने भाजपा में आपसी गुटबाजी से भी साफ इनकार कर दिया है।

Admin4

Admin4

    Next Story