राजस्थान

गहलोत ने दी मंजूरी- महात्मा गांधी स्कूल विद्याधर नगर में होगा कक्षों का निर्माण - 2.01 करोड़ की राशि से होंगे विकास कार्य

Tara Tandi
8 Oct 2023 1:50 PM IST
गहलोत ने दी मंजूरी- महात्मा गांधी स्कूल विद्याधर नगर में होगा कक्षों का निर्माण - 2.01 करोड़ की राशि से होंगे विकास कार्य
x
राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर के विद्याधर नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए 2.01 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
प्रस्ताव के अनुसार, विद्यालय में 9 कक्षा कक्षों, 5 प्रयोगशाला मय उपकरण और 1 पुस्तकालय कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री द्वारा विद्यालय संचालन के लिए 28 नवीन पद सृजित करने की मंजूरी दी गई थी।
Next Story