राजस्थान

Garhwa: कांडी के बाजार प्रांगण में होली मिलन समारोह संपन्न

Tara Tandi
11 March 2025 7:23 PM IST
Garhwa: कांडी के बाजार प्रांगण में होली मिलन समारोह संपन्न
x
Garhwa गढ़वा : होली को लेकर हर जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है. इसी क्रम में कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, पंचायत मुखिया विजय राम शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत सभी लोगों को फूल माला पहनाकर, अंगवस्त्र देकर व रंग अबीर लगाकर की गई. मौके पर छतरपुर पलामू के लोकगायक भोला व्यास ने अपनी पूरी टीम के साथ कई होली गायन व पारंपरिक गीत प्रस्तुत किये.
सभी ने इस समारोह में एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी. वहीं समारोह में जिप पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, उप मुखिया दिलीप कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम लाला दुबे, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, राजद प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, कृष्णा बारी, विनोद मेहता, विश्वनाथ प्रसाद,अशोक प्रसाद, सहेंद्र प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.
Next Story