राजस्थान

Gangapur City: एरिया डोमिनेशन के तहत 77 बदमाश गिरफ्तार

Admindelhi1
3 Sept 2024 10:59 AM IST
Gangapur City: एरिया डोमिनेशन के तहत 77 बदमाश गिरफ्तार
x
अभियान गंगापुर सिटी पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाया गया

सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी के तीन थाना पुलिस एवं जिले के विभिन्न थाना पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान चलाते हुए विभिन्न मामलों में 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर का 2 दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान गंगापुर सिटी पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाया गया। एएसपी गंगापुर सिटी राकेश राजौरा, गंगापुर सिटी पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार, बामनवास पुलिस उपअधीक्षक संतराम मीना, टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल के निर्देशन में कुल 42 टीमों का गठन किया गया. इन टीमों में शामिल 162 अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 241 स्थानों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में कुल 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत उत्पाद अधिनियम में 2, अवैध खनन में 1, दस हजार के इनामी अपराधी 1, वांछित अपराधी 8, एचएस अपराधी 3, स्थायी वारंट 4, गिरफ्तारी वारंट 20, एनडीपीएस एक्ट में वांछित अपराधी 1 , 13 आरपीजीओ 3 और 170 बीएनएस 32 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह थाना पुलिस ने वाइज़ अभियान में कार्रवाई करते हुए 77 बदमाशों को गिरफ्तार किया है

Next Story