राजस्थान

Ganganagar: पंचायती राज उपचुनाव नाम निर्देशन को लेकर कार्य आवंटित

Tara Tandi
22 May 2025 3:05 PM IST
Ganganagar: पंचायती राज उपचुनाव नाम निर्देशन को लेकर कार्य आवंटित
x
Ganganagar गंगानगर । जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के दौरान आरओ सेल गठित कर प्रभारी अधिकारी, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी के सहयोगार्थ विभिन्न विभागों को उतरदायित्व दिये गये हैं।
आदेशानुसार पुलिस विभाग भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था, लेखा शाखा कलेक्ट्रेट द्वारा जीए-55 रसीद काटना, संयुक्त निदेशक डीओआईटी द्वारा नोमिनेशन सूचना वेबसाईट पर अपडेट करने, उपनिदेशक सांख्यिकी एवं आर्थिक विभाग द्वारा नाम निर्देशन की सूचना तैयार कर आयोग को प्रेषित करने, रिकॉर्ड शाखा कलेक्ट्रेट द्वारा नकल एवं प्रतिलिपि तैयार करने, सहायक कलक्टर गंगानगर द्वारा वीडियोग्राफी तथा अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सामान्य व्यवस्थाएं की जायेगी। नाम निर्देशन एवं संवीक्षा संबंधी कार्य कार्यालय न्यायालय जिला कलक्टर श्रीगंगानगर के कमरा नम्बर 23 में किया जायेगा।
Next Story