राजस्थान

Ganganagar: आमजन की परिवेदनाओं की होगी त्रिस्तरीय जनसुनवाई 5 सितम्बर को

Tara Tandi
4 Sept 2024 2:24 PM IST
Ganganagar: आमजन की परिवेदनाओं की होगी त्रिस्तरीय जनसुनवाई 5 सितम्बर को
x
Ganganagar गंगानगर । राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिले में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था लागू की गई है। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर तथा तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम 5 सितम्बर को ग्राम पंचायत स्तर,
12 सितम्बर
को उपखण्ड स्तर और 19 सितम्बर को जिला स्तरीय जनसुनवाई प्रातः 11 बजे वीसी रूम में होगी। जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का तीन दिवस में संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। जिला कलक्टर ने सीईओ जिला परिषद, जिले के समस्त एसडीएम तथा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का यथाशीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे।
---------
Next Story