राजस्थान
Ganganagar: एडीआर सेंटर में कॉन्फ्रेंस हॉल का सेशन न्यायाधीश ने किया उद्धघाटन
Tara Tandi
30 April 2025 2:33 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के कार्यालय में नवसृजित कॉन्फ्रेन्स हॉल का बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री आलोक सुरोलिया द्वारा उद्घाटन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायिक प्रशासनिक कार्यों के लिए संयुक्त रूप से बैठक आयोजित करने, सेमिनार एवं प्रशिक्षण जैसे कार्यों के लिए भवन की आवश्यकता थी। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में कॉन्फ्रेन्स हॉल को तैयार किया गया। यह न्याय प्रशासन के कार्यों, विधिक सेवा से सम्बंधित प्रशिक्षण, सेमिनार आदि कार्यों में उपयोगी रहेगा।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अलोक सुरोलिया (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने कहा कि सचिव श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अथक प्रयासों से उक्त हॉल को तैयार किया गया है। इस कॉन्फ्रेस हॉल की उपयोगिता भविष्य में आयोजित होने वाले विधिक सेवा कार्यक्रमों, राष्ट्रीय लोक अदालतों, न्यायिक अधिकारीगण की बैठकों एवं न्यायिक कार्यों से सम्बंधित प्रशिक्षण आदि में सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ न्यायिक अधिकारीगण विशेष न्यायाधीश पोक्सो सं. 2 श्री राजेश कुमार सिंगल, विशेष न्यायाधीश पोक्सो सं. 1 श्री सुरेन्द्र खरे, शैल कुमारी, विशिष्ट न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, श्री मदन लाल आर्य, विशिष्ट न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, श्रीमती सुषमा पारीक, विशिष्ट न्यायाधीश, एससी/एसटी न्यायालय, श्री मनीष अग्रवाल, एडीजे, महिला उत्पीड़न न्यायालय, श्री महेन्द्र के.एस. सौलंकी, एडीजे सं. 1, श्री नारायण प्रसाद, मुख्य न्यायिक मजिटट्रेट एवं जिला मुख्यालय पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं उपखण्ड स्तर पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण जरिये वीडियो कॉन्फ्रेंस से उपस्थित रहे, जिनको आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। इस दौरान श्री तेनगुरिया के स्थानान्तरण पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, श्री सुरोलिया ने साफा व शॉल भेंट कर विदाई देते हुए शुभकामनायें व्यक्त की।
TagsGanganagar एडीआर सेंटरकॉन्फ्रेंस हॉलसेशन न्यायाधीशकिया उद्धघाटनGanganagar ADR CenterConference HallSession Judgeinauguratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





