राजस्थान
Ganganagar : जोन संख्या 16 के निर्वाचन हेतु विभिन्न अनुमतियों के लिये एसडीएम अधिकृत
Tara Tandi
23 May 2025 4:58 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद श्रीगंगानगर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 के सदस्य पद के लिये उपचुनाव होने हैं। जिला परिषद सदस्य जोन संख्या 16 अंतर्गत पंचायत समिति अनूपगढ एवं श्रीविजयनगर की कुल पंचायतें (अनूपगढ 02 एवं श्रीविजयनगर 08) एवं कुल 41 मतदान केन्द्र (अनूपगढ़ 08 एवं श्रीविजयनगर 33) सम्मिलित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार जिला परिषद सदस्य जोन संख्या 16 के निर्वाचन हेतु अभ्यर्थियों की मांग पर वाहनों, सभाओं, लाउडस्पीकर के उपयोग, पोस्टर-बैनरों के उपयोग इत्यादि की अनुमति एवं आदर्श आचार संहिता की पालना हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी श्रीविजयनगर श्रीमती शकुंतला को अधिकृत कर आदेशित किया गया है कि वे राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करावें।
TagsGanganagar जोन संख्या 16निर्वाचन विभिन्न अनुमतियोंएसडीएम अधिकृतGanganagar Zone No. 16Election various permissionsSDM authorizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





