राजस्थान

Ganganagar: संशोधित समाचार जिला कलक्टर के निर्देश पर अधिकारी पहुंचे फिरोजपुर

Tara Tandi
23 April 2025 7:32 PM IST
Ganganagar: संशोधित समाचार जिला कलक्टर के निर्देश पर अधिकारी पहुंचे फिरोजपुर
x
Ganganagar गंगानगर । गर्मी के मद्देनजर आमजन को पेयजल और किसानों को सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ गत दिवस बैठक की गई तथा उन्हें पंजाब जाकर वहां के सिंचाई अधिकारियों से वार्ता करने के लिये निर्देशित किया। इसी क्रम में बुधवार को एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री धीरज चावला, श्री अजीत गजराज, अधिशाषी अभियंता दक्षिण खण्ड एवं सहायक अभियंता रेगुलेशन के साथ फिरोजपुर जाकर पंजाब के सिंचाई अधिकारियों से वार्ता की गई तथा उन्हें वर्तमान में पीने के पानी की विकट स्थिति से अवगत करवाया गया।
श्री धीरज चावला ने बताया कि पंजाब राज्य के अधीक्षण अभियंता द्वारा बांधों में पानी की स्थिति से अवगत करवाते हुए प्राथमिकता से पेयजल के लिये पानी दिये जाने का आश्वासन दिया। सुबह वार्ता करने पर 400 क्यूसेक पानी का बीकानेर कैनाल में प्रवाह कर दिया गया तथा इस पानी से पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति ना होने पर उनसे पुनः वार्ता करने पर मौके पर आरडी-45 पर 400 क्यूसेक पानी को बढ़वाया गया। आरडी-55 से ही पानी रिलीज कर दिया गया, जो कि रात्रि तक आरडी-45 तक पहुंच जायेगा।
वार्ता में फिरोजपुर फीडर की डीपीआर और बजट घोषणा के तहत बीकानेर कैनाल की डीपीआर पर भी चर्चा करते हुए गंगानगर के अधिकारियों ने पंजाब के सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जल्द कार्य शुरू करने का अनुरोध किया। इस पर पंजाब के अधिकारियों ने अब तक की प्रगति से अवगत करवाते हुए जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सिंचाई पानी के अतिरिक्त अन्य मुद्दों यथा नहर की सफाई, पानी चोरी के लिये लगाये गये पाइपों को हटाने पर भी चर्चा हुई। इस पर अधीक्षण अभियंता फिरोजपुर द्वारा अधिशाषी अभियंता, ईस्टर्न कैनाल खण्ड फिरोजपुर को पानी चोरी के लिये लगाये गये पुराने व नये पाइपों को शीघ्र हटाने के निर्देश दिये तथा नहर के पुलों में जो कचरा फंसा हुआ है, वहां तक पानी पहुंचने से पूर्व उसे साफ करने हेतु सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया कि जैसे ही बांध से पानी की बढ़ोतरी होगी, उसी अनुसार सिंचाई के लिये बीकानेर कैनाल में पानी का प्रवाह कर दिया जायेगा। बीकानेर कैनाल में जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें भी खखां हैड तक लगातार साफ करवाने हेतु अधिशाषी अभियंता ईस्टर्न कैनाल खण्ड फिरोजपुर को निर्देश दिये गये। यह भी आश्वासन दिया गया कि बर्म हटाने का कार्य लगातार नहर में पानी का प्रवाह होने के उपरांत भी होता रहेगा
Next Story