राजस्थान

गंगानगर पब्लिक स्कूल हर साल 23 अगस्त को विक्टोरियस मून मिशन दिवस मनाएगा

mukeshwari
25 Aug 2023 9:08 AM GMT
गंगानगर पब्लिक स्कूल हर साल 23 अगस्त को विक्टोरियस मून मिशन दिवस मनाएगा
x
गंगानगर पब्लिक स्कूल ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए हर वर्ष 23 अगस्त को विक्टोरियस मून मिशन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर गंगानगर पब्लिक स्कूल ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए हर वर्ष 23 अगस्त को विक्टोरियस मून मिशन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। गुरुवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बताया कि 23 अगस्त चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देश की ऐतिहासिक उपलब्धि है। गंगानगर पब्लिक स्कूल की ओर से प्रिंसिपल जसकंवल कौर ने इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। एडमिन डायरेक्टर डॉ. जसमोहन सिंह ने कहा कि गंगानगर पब्लिक स्कूल में हर वर्ष 23 अगस्त को विक्टोरियस मून मिशन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story