राजस्थान
Ganganagar: जिले में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारियाँ पूरी, 7 सितंबर से शुरू
Tara Tandi
6 Sept 2025 7:02 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर । राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा वरिष्ठ अध्यापक पद के लिए होने वाली सीधी भर्ती परीक्षा श्रीगंगानगर जिले के 36 केंद्रों पर 7 से 12 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के 26591 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की आमुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
एडीएम सतर्कता एवं परीक्षा की नोडल अधिकारी श्रीमती रीना ने बताया कि जिले में परीक्षा के प्रश्न पत्र प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें पुलिस सुरक्षा के साथ रखवाया गया है। यहां से आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही प्रश्न पत्र केंद्रों पर भिजवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, आयुर्वेद, कृषि, पीएचईडी, अल्पसंख्यक आदि विभागों से करीबन 1800 अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किए हैं। इसके अंतर्गत जिला स्तर पर गठित 5 उड़न दस्ता दल निरंतर केंद्रों की निगरानी रखेंगे।
जिला परीक्षा प्रकोष्ठ के सहसमन्वयक श्री भूपेश शर्मा ने बताया कि स्कूल व्याख्याता परीक्षा जिले में 6 दिन तक रोजाना दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी में सुबह 10 से 12 व 12.30 बजे तक और दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा को कुल 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है। इसमें जीके के अलावा 8 विषयों के पेपर होंगे। दोनों ही पारियों में पेपर शुरु होने से 1 घण्टे पहले तक ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश अनुमत रहेगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जावें।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल व सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 17 में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0154-2445067 तथा 8387827160 रहेगा। 5 सितम्बर से शुरू यह कंट्रोल रूम परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। परीक्षार्थी किसी प्रकार की समस्या, जानकारी या सूचना आदि के लिए नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने बारिश के मौसम के कारण अभ्यर्थियों से अपील की है कि समय का विशेष ध्यान रखें और एडवांस में ही अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए ताकि अंतिम समय किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।
TagsGanganagar जिलेवरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षातैयारियाँ पूरी7 सितंबर शुरूGanganagar districtsenior teacher recruitment exampreparations completestarting on 7 Septemberजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





