राजस्थान
Ganganagar: एकमुश्त समाधान योजना 2025-26, 30 सितम्बर तक मिलेगा ब्याज में छूट का लाभ
Tara Tandi
24 April 2025 4:48 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर । राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2025-26 अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड से ऋण प्राप्त ऋणियों को राहत प्रदान करते हुए एक मुश्त समाधान योजना 2025 लागू की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुखमन सिंह जोहल ने बताया कि इस योजना के दो चरण है। प्रथम चरण 01 मई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक लागू रहेगा। इस चरण में एक मुश्त चुकारा करने पर साधारण ब्याज व दंडनीय ब्याज की छूट प्रदान की जायेगी। द्वितीय चरण 01 अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक लागू रहेगा। इस चरण में ऋणियां को केवल दंडनीय ब्याज की छूट प्रदान की जायेगी। समस्त ऋणी प्रथम चरण में उक्त योजना का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें। योजना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी हेतु जिला कार्यालय में सम्पर्क करें।
TagsGanganagar एकमुश्त समाधान योजना2025-2630 सितम्बरब्याज छूट लाभGanganagar One Time Settlement Scheme30 SeptemberInterest Waiver Benefitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





