राजस्थान
Ganganagar: 4 मई को होगी नीट-यूजी परीक्षा, अधिकारियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश
Tara Tandi
1 May 2025 1:26 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली के निर्देशानुसार नीट-यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन 4 मई 2025 को श्रीगंगानगर में करवाया जायेगा। दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक जिला मुख्यालय के चार केन्द्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर गुरूवार को एडीएम सतर्कता और परीक्षा नोडल अधिकारी श्रीमती रीना की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान एडीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में एडीएम द्वारा बताया गया कि 4 मई 2025 को जिला मुख्यालय के चार केन्द्रों पर नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके लिये उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्ट्रॉंग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, पुलिस जाब्ता, परीक्षा कार्मिकों के आईडी कार्ड, पेयजल, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाये। परीक्षा संचालन के तहत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक कार्मिक के पास आईडी अनिवार्य है। परीक्षा के तहत प्रशासन-पुलिस की ओर से समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
परीक्षा सहसमन्वयक श्री भूपेश शर्मा द्वारा नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित तैयारियों और गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में पंजीकृत 1820 परीक्षार्थियों के लिये केन्द्रों पर 11 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश रहेगा। दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक परीक्षा समय रहेगा। आवश्यक जांच के पश्चात परीक्षार्थियों के लिये परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। विशेष योग्यजन परीक्षार्थियों को एक घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा।
इस अवसर पर एएसपी श्री रघुवीर शर्मा, एसीएम श्रीमती स्वाति गुप्ता, एसडीएम श्री रणजीत कुमार, नगरपरिषद आयुक्त श्री दीपक चंदन, श्री विष्णु खत्री, श्रीमती शिवा चौधरी, डॉ. मुकेश मेहता, श्री अरविन्दर सिंह, श्री बलवंत चौहान, श्री पूनम सेतिया सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsGanganagar 4 मईनीट-यूजी परीक्षाअधिकारियों दिए गएजरूरी दिशा-निर्देशGanganagar 4 MayNEET-UG examimportant guidelines given to officialsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





