राजस्थान

Ganganagar: जिले में 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

Tara Tandi
6 Nov 2024 4:04 PM IST
Ganganagar: जिले में 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
x
Ganganagar गंगानगर । जिले में नशे की औषधियों की अवैध क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला कलक्टर के आदेशों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की औषधि विंग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर की जांच व निरीक्षण किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की कमियां व अनियमितता पाये जाने पर पांच मेडिकल स्टोर के अनुज्ञा पत्र निलम्बित किये गये हैं।
सहायक औषधि नियंत्रक श्री अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि वधवा मेडिकल स्टोर सादुलशहर का 11 नवम्बर से 20 नवम्बर, बालाजी मेडिकोज अनूपगढ़ का 11 नवम्बर से 20 नवम्बर, राधे मेडिकोज सूरतगढ़ का 11 नवम्बर से 17 नवम्बर, महालक्ष्मी मेडिकोज अनूपगढ़ का 11 नवम्बर से 20 नवम्बर तथा बहल मेडिकल एजेंसी श्रीगंगानगर का 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक के लिये अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गये हैं।
Next Story