राजस्थान

Ganganagar: जिले में 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित तथा दो निरस्त

Tara Tandi
14 Nov 2024 6:30 PM IST
Ganganagar: जिले में 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित तथा दो निरस्त
x
Ganganagar गंगानगर। जिले में नशे की औषधियों की अवैध क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला कलक्टर के आदेशों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की औषधि विंग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर की जांच व निरीक्षण किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की कमियां व अनियमितता पाये जाने पर तीन मेडिकल स्टोर के अनुज्ञा पत्र निलम्बित तथा दो निरस्त किये गये है।
सहायक औषधि नियंत्रक श्री अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि जगत डिस्ट्रब्यूटर्स श्रीगंगानगर का 25 से 29 नवम्बर 2024, मधुर मेडिकोज श्रीगंगानगर का 22 नवम्बर एक दिवस, यादव मेडिकोज 5 ई छोटी श्रीगंगानगर का 25 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2024 तक के लिये अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गये हैं। इसी प्रकार सूड़िया मेडिकल स्टोर श्रीविजयनगर तथा न्यू लाईफ मेडिकल स्टोर श्रीविजयनगर का अनुज्ञापत्र निरस्त किया गया है।
----------
Next Story