राजस्थान
Ganganagar: उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु साक्षात्कार 15 से 24 सितम्बर तक
Tara Tandi
12 Sept 2025 2:08 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर । जिला कलक्टर गंगानगर के निर्देशानुसार उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिये 15 सितम्बर से 24 सितम्बर तक साक्षात्कार लिये जायेंगे।
जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता ने बताया कि श्रीगंगानगर ग्रामीण क्षेत्र के लिये 15 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक, श्रीगंगानगर शहरी क्षेत्र के लिये 16 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक, घडसाना व रावला क्षेत्र के लिये 17 सितम्बर को 11 बजे से 2 बजे तक, इसी दिन पदमपुर क्षेत्र के लिये सायं 3 बजे से 5 बजे तक, अनूपगढ़ क्षेत्र के लिये 19 सितम्बर को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं विजयनगर क्षेत्र के लिये सायं 3 बजे से 5 बजे तक, रायसिंहनगर क्षेत्र के लिये 23 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से 1 बजे व दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक तथा करणपुर क्षेत्र के लिये 24 सितम्बर को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक साक्षात्कार लिये जायेंगे।
साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी कार्यालय श्रीगंगानगर में लिया जायेगा। साक्षात्कार के लिये आवेदन पत्र के साथ लगाये गये दस्तावेजों की मूल प्रतियां मिलान के लिये लानी होगी। अनुपस्थित रहने वाले आवेदकों का आवेदन पत्र स्वतः निरस्त माना जायेगा।
TagsGanganagar उचित मूल्य दुकानोंआवंटन हेतु साक्षात्कार 1524 सितम्बरGanganagar fair price shopsinterview for allotment on 1524 Septemberजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





