राजस्थान

Ganganagar: आवास निर्माण में मिली मदद, रिंकू ने मुख्यमंत्री के प्रति जताई कृतज्ञता

Tara Tandi
28 Jun 2025 4:55 PM IST
Ganganagar: आवास निर्माण में मिली मदद, रिंकू ने मुख्यमंत्री के प्रति जताई कृतज्ञता
x
Ganganagar गंगानगर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत में ग्राम पंचायत 20 बीबी-ए में आयोजित शिविर के दौरान श्री रिंकू सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव 20 बीबी-3 के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति कर पहली किश्त बैंक खाते में जमा हुई।
शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि रिंकू सिंह पुत्र मक्खन सिंह द्वारा पक्का आवास नहीं होने की परेशानी से अवगत करवाया गया था। इस पर ग्राम पंचायत की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए रिंकू सिंह का आवेदन करवाया गया। शिविर के दौरान रिंकू सिंह के नाम से आवास स्वीकृति कर पहली किश्त के रूप में 15 हजार रूपये लाभार्थी के बैंक खाते में जमा हुए। लाभार्थी ने पहली किश्त मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा चेहरे पर खुशी लेकर अपने घर की ओर रवाना हुआ।
Next Story