राजस्थान
Ganganagar : वित्त मंत्रालय 10 और 12 सितंबर को 9 गांवों में लगाएगा शिविर
Tara Tandi
9 Sept 2025 1:45 PM IST

x
Ganganagarगंगानगर । भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। 10 एवं 12 सितम्बर को विभिन्न बैंकों द्वारा 9 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार जांगडा ने बताया कि 10 सितम्बर को आरजीबी द्वारा रोहिड़ावाली, एसबीआई द्वारा साधुवाली, सांवतसर, श्यामगढ़, यूको द्वारा सरदारगढ़ एवं बीओआई द्वारा सरदारपुरा बीका में शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 12 सितम्बर को बैंक ऑफ बडोदा द्वारा गांव साहिबसिंहवाला में, आईसीआईसीआई द्वारा सरदारपुरा खर्था तथा एसबीआई द्वारा गांव ठाकरी में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नये खाते खोले जाएंगे तथा निष्क्रिय खातों के लिए री-केवाईसी की जाएगी। आयोजित शिविर स्थल पर आस-पास के नागरिक पहुंचकर लाभ ले सकेंगे।
TagsGanganagar वित्त मंत्रालय 1012 सितंबर9 गांवों लगाएगा शिविरGanganagar Finance Ministry will organize camps in 9 villages on 10th and 12th Septemberजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





