राजस्थान

Ganganagar: उद्यमिता प्रवाह छात्राओं द्वारा व्यावसायिक कौशल एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन

Tara Tandi
14 Oct 2025 5:26 PM IST
Ganganagar: उद्यमिता प्रवाह छात्राओं द्वारा व्यावसायिक कौशल एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन
x
Ganganagar गंगानगर । राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में ‘उद्यमिता प्रवाह‘ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाकर अपने व्यावसायिक कौशल एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता एवं उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
छात्रा साक्षी द्वारा लगाई गई ‘खीर स्टॉल‘ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और स्वाद एवं प्रस्तुति के लिए सर्वाधिक सराहना प्राप्त की। वहीं किरणजोत की ‘मंचूरियन स्टॉल‘ पर छात्रों की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। परीक्षा उपरांत विद्यार्थियों ने रोहित एवं करणवीर द्वारा संचालित ‘चाय स्टॉल‘ पर पहुंचकर स्वाद का आनंद लिया।
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर के प्राध्यापक प्रो. राजेन्द्र टाक एवं प्रो. अमित पैंसिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल आत्मनिर्भर बनाते हैं बल्कि उनमें व्यवसायिक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। इसी क्रम में ‘सलाद सजावट प्रतियोगिता‘ का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा स्नेहा मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन-प्रबंधन एवं आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करता है।
Next Story