राजस्थान
Ganganagar: सड़क सुरक्षा पर जिला कलेक्टर सख्त, ब्लैक स्पॉट्स पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Tara Tandi
30 May 2025 5:41 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये अभी तक हुई गतिविधियों और कार्यक्रमों की समीक्षा कर पुलिस, यातायात, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के माध्यम से पुरस्कृत किया जाये।
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कट्स को बंद करने के लिये निर्देशित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि नगर विकास न्यास द्वारा चिन्हित स्थानों पर ट्रैफिक लाईट्स का संचालन शुरू किया जाये। नगर विकास न्यास अधिकारी ने बताया कि सुखाड़िया सर्किल पर सौन्दर्यकरण कार्य जारी है। इसके पूर्ण होते ही सुखाड़िया सर्किल, चहल चौक, मीरा चौक सहित चिन्हित स्थान पर ट्रैफिक लाईट शुरू की जायेगी।
यातायात नियमों के अनुसार जिले में बाल वाहिनी संचालन के लिए यातायात पुलिस और जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि वाहनचालकों की नियमित कार्यशाला आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाये। सड़क किनारे से सूखे पेड़ों और झाड़ियों को हटाया जाये। सड़क सुरक्षा नियमों की पालना नहीं करने वाले और ओवरलोडिड वाहन चालकों के खिलाफ जिला परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार सख़्त कार्यवाही की जाये।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जाये। उन्हें माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के माध्यम से पुरस्कृत भी करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय, पीएचसी, सीएचसी सहित समस्त चिकित्सा संस्थानों में स्टाफ को पाबंद किया जाये कि सड़क दुर्घटनाओं के घायलों का तत्काल उपचार सुनिश्चित करते हुए उन्हें लाने वालों को पुरस्कृत और प्रोत्साहित भी किया जाये।
जर्जर भवनों के स्थान पर बाजार क्षेत्र में पार्किंग स्थल विकसित करने के लिये पीडब्ल्यूडी को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सूरतगढ़ में फ्लाईओवर का संचालन जल्द शुरू किया जाये। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को आवश्यक सहायता मिल सके, इसके लिए संबंधित विभाग तत्काल संवेदनशीलतापूर्वक कार्रवाई पूर्ण करें।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव यादव ने कहा कि जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये संबंधित विभाग समुचित कार्यवाही करें। सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस, स्वास्थ्य सहित संबंधित विभाग तत्काल पहुंचे और घायलों का जीवन बचाने के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाये। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिये सभी के सहयोग को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट निरीक्षण में मिली कमियों का समुचित निस्तारण किया जाए।
रोडवेज बसों के नियमानुसार संचालन के निर्देश देते हुए श्री यादव ने कहा कि नियमित रूप से वाहनचालकों की नेत्र जांच करवाई जाए। इस दौरान आईआरएडी मैनेजर श्री हरविन्दर सिंह द्वारा पीपीटी के माध्यम से एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस अदिति यादव, पीडब्ल्यूडी एसई श्री भीमसेन स्वामी, सीओ ट्रैफिक श्री रमेश माचरा, डीटीओ श्री देवानंद, डॉ. अजय सिंगला, नगरपरिषद आयुक्त श्री रविन्द्र यादव, रीको आरएम श्री एमसी मीणा, नगर विकास न्यास एक्सईन श्री सुरेन्द्र पूनिया, श्री मंगत सेतिया, यशिका चौधरी, एनएचएआई अधिकारियों सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsGanganagar सड़क सुरक्षाजिला कलेक्टर सख्तब्लैक स्पॉट्सत्वरित कार्रवाई निर्देशGanganagar road safetydistrict collector strictblack spotsimmediate action instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





