राजस्थान
Ganganagar: जिला कलेक्टर ने किया मिनी सचिवालय का निरीक्षण
Tara Tandi
30 April 2025 4:42 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा बुधवार को निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आरएसआरडीसी अधिकारियों से अब तक हुए निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर द्वारा मिनी सचिवालय के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मिनी सचिवालय के आसपास कचरा निस्तारण के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यहां नियमित रूप से साफ-सफाई करवाई जाए। इसके बाद जिला कलक्टर ने मिनी सचिवालय के नक्शे को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, यूआईटी एक्सईएन श्री सुरेन्द्र पूनिया, श्री गोविंद बिश्नोई सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsGanganagar जिला कलेक्टरमिनी सचिवालय निरीक्षणGanganagar District CollectorMini Secretariat Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





