
x
Ganganagar गंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा है कि बुजुर्गों की सेवा बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। सभी समर्थ लोगों को इस सेवा में अपना अंशदान देकर पुण्य का भागी बनना चाहिए। वे बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से एक से सात अक्टूबर तक आयोजित समाज कल्याण सप्ताह के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ख्यालीवाला गांव में स्थित राजकीय वृद्धाश्रम शकुंतला सदन में आयोजित ‘वृद्धजन सम्मान समारोह‘ में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने वृद्धाश्रम के सेवादारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन बुजुर्गों को उनके बच्चे तक नहीं संभाल पाए, उन्हें आप संभाल रहे हैं, उनकी सेवा कर रहे हैं, यह बहुत बड़ी सेवा है। सही मायने में यही सच्ची मानवता है।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सतर्कता) श्रीमती रीना छींपा एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री वीरेंद्रपालसिंह ने सामाजिक कार्यों में महती भूमिका निभाने वाले नौ बुजुर्गों- डॉ. एसएस टांटिया चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती सुनिता टांटिया, आध्यात्मिक गुरु पंडित तनसुखराम शर्मा, विचारक एवं चिंतक श्री कैलाश भसीन, श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अमरचंद बोरड़, सेवानिवृत कृषि अधिकारी श्री मदनलाल जोशी, शिक्षाविद् श्री राजेंद्र लोहिया, साहित्यकार श्री मनीराम सेतिया, सामाजिक कार्यकर्ता श्री दीनदयाल शेरेवाला एवं श्री जगीरचंद फरमा को शॉल ओढ़ाकर, सम्मान पत्र एवं श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री वीरेंद्रपालसिंह ने आभार जताते हुए विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर इस सप्ताह में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग श्री नवरत्न जैन ने सभी बुजुर्गों की तरफ से जिला कलक्टर का सम्मान किया। मंच संचालन श्री राजकुमार जैन ने किया।
TagsGanganagar जिला कलेक्टरबुजुर्गों सम्मानGanganagar District Collectorhonoring the elderlyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





