राजस्थान
Ganganagar: जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को हटें अवैध रोड कट्स
Tara Tandi
27 Jun 2025 5:41 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर । जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए रोड कट्स को बंद करने के लिये पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस को निर्देशित किया।
बैठक में यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए रोड कट्स को बंद करने के लिये निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई जल्द पूर्ण की जाए। सुखाड़िया सर्किल के सौंदर्यकरण कार्य की प्रगति पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि अन्य चौराहों का भी सौन्दर्यकरण समुचित रूप से करवाया जाए।
सुखाड़िया सर्किल, चहल चौक, मीरा चौक, किसान चौक पर ट्रैफिक लाईट शुरू करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्य मार्गों का भी सौन्दर्यकरण करवाया जाए। डिवाइडर और सड़क किनारे पौधरोपण करने के लिए नगर विकास न्यास, वन विभाग सहित अन्य को निर्देशित किया गया।
बैठक में कहा कि यातायात नियमों के अनुसार जिले में बाल वाहिनियों का संचालन किया जाए। परिवहन विभाग की ओर से वाहनचालकों की नियमित कार्यशाला आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाये। सड़क किनारे से सूखे पेड़ों और झाड़ियों को हटाने संबंधी कार्य की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि वन विभाग, नगर विकास न्यास, एनएचएआई, नगरपरिषद के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाए।
हरियालो राजस्थान के तहत जिले में अधिकाधिक पौधरोपण के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि पौधारोपण में आमजन और विभिन्न संगठनों के साथ-साथ सबकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। सड़क सुरक्षा नियमों की पालना नहीं करने, नशा करके वाहन चलाने और ओवरलोडिड वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के लिए जिला परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया।
जर्जर भवनों के स्थान पर पार्किंग स्थल विकसित करने के लिये पीडब्ल्यूडी और नगर विकास न्यास को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को आवश्यक सहायता मिल सके, इसके लिए संबंधित विभाग तत्काल संवेदनशीलतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान आईआरएडी मैनेजर श्री हरविन्दर सिंह द्वारा पीपीटी के माध्यम से एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एएसपी श्री रघुवीर शर्मा, पीडब्ल्यूडी एसई श्री भीमसेन स्वामी, सीओ ट्रैफिक श्री रमेश माचरा, सीडीईओ श्री गिरजेशकान्त शर्मा, डीटीओ श्री देवानंद, डॉ. मुकेश मेहता, नगरपरिषद आयुक्त श्री रविन्द्र यादव, नगर विकास न्यास एक्सईन श्री सुरेंद्र पूनिया, एनएचएआई अधिकारियों सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsGanganagar जिला कलेक्टरदिए निर्देशट्रैफिक व्यवस्था सुधारनेहटें अवैध रोड कट्सGanganagar District Collector gave instructions to improve traffic system and remove illegal road cuts.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





