राजस्थान

Ganganagar: जिला कलेक्टर ने मेडल सौंप कर बढ़ाया बालिकाओं का हौसला

Tara Tandi
11 Oct 2025 5:21 PM IST
Ganganagar: जिला कलेक्टर ने मेडल सौंप कर बढ़ाया बालिकाओं का हौसला
x
Ganganagar गंगानगर । जिले के उपखंड रायसिंहनगर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा बालिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें मेडल सौंपकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान में बालिकाएं किसी से भी कम नहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बालिकाओं को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश और समाज के विकास में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा बालिकाओं से मुलाकात कर मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इससे पूर्व एएसपी श्री भंवरलाल, उपखंड अधिकारी श्री सुभाष चौधरी, तहसीलदार हर्षिता मिढ्ढा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनीष कौशल और श्री राधेश्याम भाखर सहित अन्य ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंपलसरी स्कूल से डेरा सच्चा सौदा 26 पीएस तक 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हमारी लाडो फाउंडेशन के सदस्य, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉ. तेज कुमार शर्मा व मेडिकल टीम भी उपस्थित रही। अतिथियों ने बालिकाओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
Next Story