राजस्थान
Ganganagar: मौसम में पशुपालकों को आवश्यक सावधानियां रखने का सुझाव
Tara Tandi
20 Dec 2024 12:42 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर । पशुपालन विभाग ने सर्दी के मौसम में पशुओं में होने वाले गलघोंटू, पाश्चूरेला हिमोलाईटिका संक्रमण पीपीआर, एफएफडी मिक्सड संक्रमण इत्यादि रोगों के संक्रामक की रोकथाम के लिये आवश्यक टीकाकरण समय पर कराकर रोग से निदान का उपाय किये जाने का अनुरोध पशुपालकों से किया है।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नरेश गुप्ता ने बताया कि पशुओं के शीत आघात से सुरक्षा को देखते हुए जिला श्रीगंगानगर व अनूपगढ़ में पशु आवासों, पशु गृहों व पशु बाड़ों के पशुपालकों को विभिन्न प्रकार की सावधानियां रखने की सलाह विभाग द्वारा दी गई है। पशुपालक एनिमल शेड्स में जूट की टाटपट्टी/तिरपाल आदि का उपयोग करें ताकि पशुओं विशेषकर छोटे पशुओं एवं पोल्ट्री आदि को विशेष सुरक्षा प्रदान की जा सके। पशु आवास गृहों में सूखी घास/चारे आदि की बिछावट की जाये। छोटे पशुओं एवं पोल्ट्री आदि को सर्दी के समय पशु गृह के भीतर ही रखा जाये। पशु आवासों में हवा तथा प्रकाश की व्यवस्था रखी जाये ताकि समुचित वेंटिलेशन तथा नमी रहित रखा जा सके।
पशुओं के बीमार होने की स्थिति में सामयिक एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, निकटवर्ती पशुचिकित्सक से करवाया जाये व गौशाला में टीकाकरण, डीवर्मिंग एवं उपचार इत्यादि कार्य सुनिश्चित किये जाये। पशुओं को सर्दी के मौसम में गुणवत्तापूर्ण हरा चारा, वसा युक्त पौष्टिक संतुलित आहार उपलब्ध करावे।
TagsGanganagar मौसम पशुपालकोंआवश्यक सावधानियांरखने सुझावGanganagar weather for livestock ownersnecessary precautionskeeping tipsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





