राजस्थान

Ganganagar: इंजीनियरिंग डिप्लोमा की रिक्त सीटों में प्रवेश 31 अगस्त तक

Tara Tandi
27 Aug 2024 5:15 PM IST
Ganganagar: इंजीनियरिंग डिप्लोमा की रिक्त सीटों में प्रवेश 31 अगस्त तक
x
Ganganagar गंगानगर । राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, श्रीगंगानगर में इंजीनियरिंग डिप्लोमा हेतु (सिविल, यांत्रिकी व विद्युत अभियांत्रिकी) रिक्त रही सीटों के लिए सीधे प्रवेश हेतु आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 कर दी गई है।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए प्रति कार्य दिवस में दोपहर 12 बजे तक आवेदन पत्र लिए जाएगें। उसके बाद इसी दिन मेरिट सूची तैयार कर दोपहर 2 बजे से व्यक्तिगत कांउसलिंग के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिये जाएगें।
Next Story